Monday, January 22, 2018

तू हमारी जान है

एक 5 साल का लड़का था उसके माता पिता हर समय उससे कुएं के पास जाने से रोकते थे। माता पिता को डर था कि कुछ अनर्थ ना हो जाये इसलिए उसे वह जाने नही देते थे। बेटा भी वही जाने की जिद किया करता था।
 वह कुएं घर से कुछ ही दूरी पर था। पिता के लाख कोशिश करने के बावजूद भी लोगो ने उसे बंद नही होने दिया। बेटे को कुछ हो न जाए इसलिए उसे घर से बाहर निकलने भी नही दिया जाता था। माता पिता दोनो ही कभी कभी उसे अपने साथ घुमाते थे।

एक दिन पिता कही काम से गये थे और माँ नहाने के लिए गयी थी, बेटे ने सोचा क्यों न आज देख लिया जाए उस कुए में ऐसा क्या है जिसकी वजह से मुझे उसके पास जाने नही दिया जाता।
ओर वो लड़का चुपके से घर से निकल कर कुएं पास चला गया और एक दम पास जाकर उसमे झांकने लगा। जैसे ही उंसने उसकी माँ की आवाज सुनी वो घर की ओर भागने लगा उतने में ही उसका पैर फिसल गया और वो कुए में गिर गया।


गिरने की आवाज सुनकर उसकी माँ दौड़कर कुए के पास गई और चिलाने लगी उसकी आवाज सुनकर बहुत सारे लोग वह इकठा हो गए और रस्सी की मदद से किसी तरह उसे निकाल लिया गया।
कुए से निकलते ही मा ने उसे गले से लगा लिए ओर किसी तरह से उसके मुंह से पानी निकाला और तब जाकर उसकी जान में जान आयी।


उसके बाद उस लड़के को समझ आ गया में माता पिता की मैं जान हु इसलिए मुझे कुछ न हो जाये इसके लिए ही वो मुझे मन करते थे।

दुनिया केवल माँ बाप ही ऐसे होते है जो कभी अपने बच्चों का बुरा चाहते है।

0 comments:

Post a Comment