Wednesday, January 24, 2018

क्रोध ओर आंधी

*क्रोध और आंधी दोनों बराबर होते है.!*

शांत होने के बाद ही पता चलता है की कितना नुकसान हुआ है।

हमारे व्यवहार की सबसे बुरी आदत होती है क्रोध, क्योकि क्रोध से हमेशा विनाश ही होता है। क्रोध इंसान के अंदर का वो रक्षक के समान होता है जो केवल लोगों का विनास ही करता है जिसके दिन में कोई दया नही होती है।

क्रोध में आकर व्यक्ति कुछ भी कर जाता है जिसका उसको अंदाज भी नही होता है। वो खुद तो बर्बाद होता है और साथ साथ अपने परिवार वालो को भी नुकसान पहुचता है।

क्रोध ओर आंधी एक समान होती है, जब आंधी आती है तो सब कुछ तबाह कर जाती है। आंधी शांत होने के बाद ही पता चलता है कितना नुकसान हुआ वैसे ही क्रोधित व्यक्ति भी ग़ुस्से में कुछ भी कर जाता है जिसका परिणाम क्रोध के शांत होने के बाद चलता है।

इसलिए  क्रोध को हमेशा अपने से दूर रखना चाहिए।
मुस्कराओ ओर प्यार बाटो यही तो जिंदगी है।

0 comments:

Post a Comment